XLRI में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का भव्य इंडक्शन समारोह के साथ स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शुमार XLRI – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के नए विद्यार्थियों का भव्य प्रार्थना सभा एवं इंडक्शन समारोह के साथ स्वागत किया गया। टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट तथा इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विभिन्न धर्मग्रंथों के पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर विविधता, समावेशिता और सौहार्द का संदेश दिया गया। संस्थान में इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 441 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ऑनर प्लेज (Honor Pledge) लेकर ईमानदारी, नैतिकता और उत्कृष्टता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। संस्थान के निदेशक डॉ. फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मूल्यों पर आधारित नेतृत्व विकसित करने और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।



वहीं, डीन डॉ. संजय पात्रो ने छात्रों को जेसुइट सिद्धांत ‘मैजिस’ (Magis) के अनुरूप उत्कृष्टता, सेवा और सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का अवसर भी है।



इंडक्शन समारोह के साथ ही XLRI के नए बैच की शैक्षणिक यात्रा औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें