मुखिया प्रतिनिधि के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को दिया संबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामुलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय दशरथ सिंह सरदार के निधन के उपरांत मंगलवार को आयोजित श्राद्धकर्म में क्षेत्रीय विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक सविता महतो ने परिजनों से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि स्व. दशरथ सिंह सरदार का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
श्राद्धकर्म कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह के अलावा झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, रिश्तेदार एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूरे वातावरण में शोक और श्रद्धा का भाव व्याप्त रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें