उप विकास आयुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल का औचक निरीक्षण किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela :उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, संधारित पंजी और संचिकाओं की स्थिति, तथा दैनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण में पाई गई कमियों को चिन्हित करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी पंजी और संचिकाओं का अद्यतन और सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासित, जवाबदेह व कार्योन्मुखी कार्यसंस्कृति विकसित करने पर जोर दिया।
रीना हांसदा ने स्पष्ट किया कि चिन्हित कमियों को 15 दिनों के भीतर सुधारना अनिवार्य है और इसके अनुपालन की समीक्षा निर्धारित अवधि के उपरांत की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.