टुसू पर्व पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, ग्रामीणों ने सांसद महतो और काली मंदिर समिति को किया धन्यवाद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:बढ़ती ठंड के बीच टुसू पर्व का त्यौहार केवल उत्सव का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा का अवसर भी बना। मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 09, बालीगुमा में बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बालीगुमा सुखना बस्ती स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो और काली मंदिर समिति का सहयोग और समर्पण के लिए खुले दिल से आभार व्यक्त किया। मौके पर विजय सोय ने कहा, “ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को ठंड में राहत मिलती है, बल्कि पर्व का उत्सव सभी के लिए सुखद और उपयोगी बन जाता है।”
साथ ही उन्होंने सभी को टुसू पर्व की ढेरों शुभकामनाएं भी दी। ग्रामीणों ने इस पहल को बेहद सराहनीय बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे कार्य लगातार होते रहेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.