वीर शहीद सिद्धो कान्हू को अर्पित की गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहेट: संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत बरहेट प्रखंड आगमन के क्रम में पंचकठिया गाँव स्थित क्रांति स्थल पर वीर शहीद सिद्धो कान्हू मुर्मू की स्मृति में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक टोकिया प्रभु , साहिबगंज जिला प्रभारी सह झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दिपिका पांडेय सिंह, प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर उपस्थित रहे। जहां सभी नेताओं ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी, एकलाख नदीम समेत बरहेट प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें