मंझारी में ट्रैक्टर हादसा, ट्रॉली के चक्के से दबकर मजदूर की मौत

SHARE:

Chaibasa:पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा रूंजू गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय मजदूर सोना पिंगुवा की मौत हो गई। मृतक भरभरिया के बाईसाईं गांव का निवासी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना पिंगुवा ट्रैक्टर चालक के बगल में बैठकर यात्रा कर रहा था। इसी दौरान छोटा रूंजू गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ते समय वह अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्यवश, गिरते ही ट्रैक्टर की ट्रॉली का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें