राइफल साफ करते समय चली गोली, टोंटो थाना के आरक्षी अजय किशोर खाका की मौत

SHARE:

Chaibasa:जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में पुलिस आरक्षी अजय किशोर खाका (44 वर्ष) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब चार बजे पालीसाईं पुलिस पिकेट में हुई, जहां वे राइफल के बैरल की सफाई कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रायडीह से सदर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी और फिर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।

इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें