operation sindoor : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित आयोजन में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Sarailela : भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में कला नगरी सरायकेला में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना से सराबोर इस यात्रा में हजारों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी उपस्थित रहे और उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की।



दुर्गाबाड़ी मैदान से निकली यात्रा

सरायकेला के ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः उसी मैदान में एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय हिंद’ जैसे नारों से गूंज उठा।



चंपई सोरेन का संबोधन

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हाथों में है। भारतीय सेना ने अपने पराक्रम और रणनीति से यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठता। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना ने पाकिस्तान की जमीन पर घुसकर आतंक के अड्डों को खत्म किया और एक भी पाकिस्तानी ड्रोन को भारत में फटने नहीं दिया। इस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन सेना के उत्साह को नई ऊर्जा देते हैं और यह जनसहभागिता भारतीय सेना के प्रति देश की एकजुटता को दर्शाती है।



देशभक्ति की गूंज

इस कार्यक्रम में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.