सिद्धो कान्हु स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का एसडीओ व सीओ सह बीडीओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बल्लेबाजी कर किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!
अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए एसडीओ अमर जॉन आइंद

साहिबगंज: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में रविवार को सिद्धो कान्हू स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्यतिथि सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द व विशिष्ट अतिथि सदर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टूडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसके पूर्व जिला क्रिकेट संघ की ओर से एसडीओ का बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सभी खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन करें। वही उन्होंने कहा कि खिलाड़ी पढ़ाई के साथ क्रिकेट व अन्य खेल में भी दिलचस्पी लें जहां क्रिकेट व अन्य खेलों में कैरियर की बेहतर संभावना है। इस मौके पर एसडीओ ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, राज्य व देश का नाम रौशन करने की शुभकामना दी।

संत जेवियर स्कूल ने जीता पहला मैच

उद्घाटन के बाद ग्रुप फोटो सेशन में भाग लेते हुए सभी खिलाड़ी

उधर उद्घाटन मैच माही स्पोर्ट्स ब्लू बनाम संत जेवियर स्कूल बी टीम के बीच खेला गया। जहां माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मौके पर मो. अयान वसीम ने 17 रनों की पारी खेली। जहां संत जेवियर के गेंदबाज जुनैद परवेज ने 4, अभिज्ञान ने 3, अभिषेक व हर्ष ने 1-1 विकेट लिया। उधर जवाब में बल्लेबाजी बाजी करने उतरी संत जेवियर स्कूल की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 8.2 ओवर में 76 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। जहां आदित्य ज्ञान ने नाबाद 31 व अनुराग साहिल ने 25 रनों की पारी खेली। उधर माही स्पोर्ट्स के गेंदबाज सूरज ने 1 विकेट लिया। जहां संत जेवियर स्कूल के खिलाड़ी मो. जुनैद परवेज़ को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। जहां जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा ने जुनैद को मैन ऑफ दी मैच ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। वही मैच में अंपायरिंग मो. अशफाक आलम व चंदन यादव व स्कोरिंग मो. अनाउल्लाह अंसारी ने किया। इस मौके पर जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, आफताब आलम, सतीश सिन्हा, चतुरानंद पांडेय, अशोक चौधरी, संतोष सिंह, डॉ. तुफैल अहमद, डॉ. कमल महावर, राकेश गुप्ता, गोपाल सिंह, राकेश कुमार रौशन व अन्य मौजूद थे। उधर टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 10 नवंबर को संत जोसेफ स्कूल बनाम माही स्पोर्ट्स येलो के बीच मैच खेला जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें