रौनियार वैश्य समाज ने नगर पंचायत बरहरवा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

SHARE:

बरहरवा: रौनियार वैश्य समाज के द्वारा मंगलवार को बरहरवा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित महिला नगर अध्यक्ष अर्पिता दास एवं उपाध्यक्ष राजकुमार उर्फ रवींद्र भगत का आरबी पैलेस, बरहरवा में आयोजित स्वागत समारोह में भव्य स्वागत किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत “स्वयं अब जागकर हमको, जगाना देश है अपना” के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और एकता का संदेश गूंज उठा।उधर कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जहां विशेष रूप से बरहरवा नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने, जगह जगह सुलभ शौचालय का निर्माण कराने तथा नगर क्षेत्र में नो एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर रौनियार वैश्य समाज के सदस्यों ने नगर अध्यक्षा अर्पिता दास एवं उपाध्यक्ष राजकुमार भगत को फूलों की माला और बुके भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वही समारोह में रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने लोगों से एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। जहां उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती से ही क्षेत्र का विकास संभव है। वहीं प्रखंड महासचिव सह युवा नेता आनंद भगत ने समाज की खुशहाली, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, नगर पंचायत क्षेत्र के चौमुखी विकास तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा पर विशेष जोर दिया।इस कार्यक्रम में रौनियार वैश्य समाज के जिला संरक्षक गंगा सागर भगत, जिलाध्यक्ष सुमन कुमार, उपाध्यक्ष अशोक भगत, ब्रजमोहन भगत, निवर्तमान नपं अध्यक्ष श्यामल दास, कृष्णकांत प्रसाद, आनंद भगत, अनंत भगत, राजा भगत, अमित भगत, रंजीत भगत, ललन सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें