जयंती ग्राम निवासी युवक को सांप ने काटकर किया मूर्छित, बड़े भाई ने गुस्से में खाया सांप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती ग्राम गांव में एक युवक को घर में ही किसी सांप ने काट लिया। उधर जब इस बात की खबर दूसरे भाई को पता चली तो गुस्से में आकर दूसरे भाई ने सांप को ही खा लिया। बताया जा रहा है कि महादेवगंज जयंती ग्राम निवासी विजय रिखियासन के पुत्र मुखन रिखियासन अपने घर में सोया हुआ था जहां अचानक कोई सांप जाकर उनके हाथों पर गिर गया जिससे युवक मुखन रिखियासन डर गया और उनके हाथों में सांप काट लिया। उधर सांप काटने की जानकारी मिलने पर बड़े भाई ने गुस्से में आकर सांप को पकड़कर खा गया इसके बाद भाई ने अपने मूर्छित भाई को कंधे में उठाकर सोमवार की रात सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने फौरन इलाज किया। उधर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.