13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगा किऊल मालदा टाउन किऊल विशेष मेमू ट्रेन का परिचालन

SHARE:

साहिबगंज: पूर्व रेलवे के मालदा रेलमंडल ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि आगामी 13 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक किऊल मालदा टाउन किऊल स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन होने जा रहा है। जहां यह ट्रेन 03204 डाउन दिशा में किऊल स्टेशन से सुबह 6 बजे खुलेगी जो अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर के रास्ते कहलगांव होते हुए सुबह के 11 बजकर 33 मिनट पर साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से प्रस्थान करते हुए बरहरवा, न्यू फरक्का होते हुए दोपहर 3 बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वही 03203 अप दिशा में मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से शाम 4 बजे खुलेगी और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 6 बजकर 10 मिनट पर साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और यहां से प्रस्थान करते हुए देर रात 1 बजे किऊल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उधर इस नए मेमू ट्रेन के परिचालन होने से बरहरवा साहिबगंज भागलपुर रेलखंड पर यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें