Gadra:टेतुल बागान बॉयज़ क्लब, गदरा के तत्वावधान में आयोजित विशाल टूसू मेला पूरे पारंपरिक उल्लास, लोकसंस्कृति और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और टूसू पर्व की सांस्कृतिक छटा देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिन्दी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिश्वजीत भगत, बिरजू पात्रो, पंचायत समिति सदस्य सोमवारी पात्रो, स्वतंत्रता सेनानी माणिक बारदा, राकेश सिंह, रणधीर सिंह, विवेक गुप्ता, बबलू गुप्ता, ग्राम प्रधान सुखलाल हेंब्रम, कोषाध्यक्ष गणेश भूमिज, जेना जामुदा, भूपति सरदार, गौरमित्रा, कृष्णा दास, धनेश्वर, सुखराम हेंब्रम एवं सुभाष बारदा** सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने टूसू पर्व को जनजातीय एवं ग्रामीण संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। विधायक मंगल कालिन्दी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि टूसू मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जिसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मेले के दौरान टूसू प्रतिमा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक और कलात्मक प्रतिमाओं का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टूसू प्रतिमा प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—
🥇 प्रथम पुरस्कार: रोलडीह
🥈 द्वितीय पुरस्कार: भूमिज टोला, गदरा
🥉 तृतीय पुरस्कार: सरजामदा गंटीटोला
चतुर्थ पुरस्कार: राजू पात्रो
पंचम पुरस्कार: बोटोर बेड़ा
षष्ठ पुरस्कार: बिराज रुईदास
सप्तम पुरस्कार: बलराम पात्रो
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। पूरा क्षेत्र ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य के साथ टूसू पर्व के रंग में रंगा नजर आया।









