टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, भविष्य में हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने सोमवार को यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में टाटा स्टील के 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी स्वर्गीय रेणुका चौधरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप गिफ्ट कूपन भेंट कर उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया।

मुख्य अतिथि एवं यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कुशलक्षेम जाना और यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस तथा कैंसर रेस्ट हाउस जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यूनियन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी रहेगी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में सहायक सचिव नितेश राज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, राजीव कुमार चौधरी सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें