टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, गुरमीत सिंह ने नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का किया जोरदार स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में अध्यक्ष पद का परिवर्तन भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें और पूरी यूनियन टीम को शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर गुरमीत सिंह ने कहा, “मैं यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर, पदाधिकारियों और मजदूर भाइयों से जो स्नेह और प्यार मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”



उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन, यूनियन और मजदूरों द्वारा दी गई विदाई उन्हें जीवन भर याद रहेगी। उन्होंने न केवल अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, बल्कि यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी आर.के. सिंह सहित सभी को अपने अनुभवों और शुभकामनाओं से प्रेरित किया।



इस भावुक मौके ने यह साबित कर दिया कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन केवल एक श्रमिक संगठन नहीं, बल्कि एक सशक्त पारिवारिक इकाई है, जहां परस्पर सम्मान, सहयोग और भावना का विशेष महत्व है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें