टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग, ग्रेड समझौते और 3 मार्च के ऐतिहासिक आयोजन पर रहा फोकस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में रविवार को यूनियन की महत्वपूर्ण कमेटी मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अशोक उपाध्याय ने निभाई। मीटिंग का विषय प्रवेश यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा कराया गया।
महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि समय पर ग्रेड कराने के लिए यूनियन पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हित से जुड़े हर सुझाव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। आगामी ग्रेड समझौते को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से सुझाव देने का आग्रह किया, ताकि मजदूरों के हितों की मजबूत पैरवी की जा सके।
बैठक के दौरान महामंत्री ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष 3 मार्च का आयोजन यूनियन के इतिहास में खास होने जा रहा है। एक ओर जहां भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर यूनियन परिसर में टाटा साहब की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। इस मूर्ति के निर्माण हेतु मजदूरों द्वारा स्वेच्छा से अंशदान देने का निर्णय लिया गया है, जिसे यूनियन नेतृत्व ने श्रमिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंत में अनिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.