सुंदरनगर रेलवे फाटक पर ट्रक बिगड़ने से साढ़े 3 घंटे रही सड़क जाम, वाहन चालकों को हुई भारी परेशानी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:रविवार की सुबह सुंदरनगर रेलवे फाटक पर ट्रक के अचानक बिगड़ जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। ट्रक जैसे ही रेलवे फाटक पार करने ही वाला था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच रास्ते में फंस गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि सुंदरनगर थाना पास ही होने के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर भी मूकदर्शक बने रहे। लोगों ने बताया कि सुबह से लेकर करीब 8:30 बजे तक फाटक जाम रहा, जिससे दफ्तर जाने वाले, स्कूली वाहन और आम यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुंदरनगर रेलवे फाटक अब जुगसलाई फाटक जितना ही व्यस्त हो चुका है। ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन व्यवस्था जस की तस है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही रेलवे ओवरब्रिज (ROB) या फाटक चौड़ीकरण का निर्माण नहीं किया गया, तो भविष्य में यह स्थान गंभीर जाम समस्या का केंद्र बन सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सुंदरनगर रेलवे फाटक को जल्द से जल्द आधुनिक रूप दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानियों से मुक्ति मिल सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें