समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

खेल बच्चों को अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं : पूर्णिमा साहू



Jamshedpur: एग्रिको मैदान में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित 22वें समर कैंप का भव्य शुभारंभ रविवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के कर-कमलों से हुआ। समर कैंप 11 मई से 25 मई तक चलेगा, जिसमें बच्चों को विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, योगा, वॉलीबॉल और खो-खो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



उद्घाटन समारोह में विधायक के साथ मंच पर वाई आनंद राव, संजीव दास, अभिषेक अग्रवाल समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “समर कैंप जैसे आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को उभारने का माध्यम हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित करते हैं। खेलों के जरिए बच्चे जीवन में लक्ष्यों की ओर सजगता से बढ़ना सीखते हैं।”



उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं अपनी बेटी को इस कैंप में भेज रही हैं ताकि वह खेलों के माध्यम से कुछ नया सीखे। इस बार माता-पिता के लिए भी विशेष सत्र रखे गए हैं, जिससे वे खेलों में भाग लेकर खुद को तरोताजा कर सकें।



इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जे. बेहरा, महासचिव रमेश कुमार पांडेय, संरक्षक भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, जे. पी. सिंह, सुनील आहूजा, अरुण कुमार, अनिल पांडेय, निरंजन मांझी सहित कई अन्य समाजसेवी और खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.