खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास: आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

SHARE:

सांसद खेल महोत्सव के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल वरीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता

साहिबगंज: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन गुरुवार को रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के दिन किया गया। जहां इस बीच राजमहल लोकसभा क्षेत्र के पाकुड़ व साहिबगंज जिले में फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, एथलेटिक्स के कई टूर्नामेंट दौड़, ऊंची कूद सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। जहां समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम सिन्हा, राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां एलईडी टीवी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखा गया। उधर 100 मीटर और ऊंची कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सहित अन्य भाजपा नेताओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। वही विभिन्न खेलो में विजय हुए महिला पुरुष खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित अन्य ने मेडल व ट्रॉफी सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि जिस लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के सांसद नहीं है वहां राज्यसभा सांसद को कार्यक्रम करना था। वही खेल के जरिय युवाओं को राष्ट्रभक्ति अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जहां सांसद खेल महोत्सव के जरिए खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है। यही खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा। उधर साहिबगंज की धरती वीरों की धरती है, यहां सिदो कान्हु, चांद भैरव, फूलों झानो जैसे वीर जन्म लिए है। जहां झारखंड राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म जयंती है जहां पूरा देश उनको नमन कर रहा है। वही युवा ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य करें, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें अपना नीति सही रखे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। वही राज्यसभा सांसद सहित भाजपा नेताओं, पत्रकारों ने भी सांसद खेल महोत्सव में दौड़ लगाई। जहां सांसद ने पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही इससे पूर्व राज्यसभा सांसद सहित भाजपा के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें नमन किया।

ये हुए विजेता

विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू व अन्य

100 मीटर दौड़ महिला में प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय उर्मिला किस्कू, तृतीय पूजा एक्का, 100 मीटर पुरुष में प्रथम धीना हांसदा, द्वितीय बासु हेंब्रम, तृतीय कृष्णा कुमार यादव, हाई जंप महिला वर्ग में प्रथम रश्मि कुमारी, द्वितीय निर्मला टुडु, तृतीय तमन्ना खातून, हाई जंप पुरुष वर्ग में प्रथम कुंदन कुमार गोंड, द्वितीय रंजन कुमार, तृतीय अनिल रजवार, फुटबॉल में प्रथम फूलबंगा की टीम, उपविजेता लखीपुर हुआ। वही कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पाकुड़, उप विजेता साहिबगंज, शतरंज में प्रथम ऋषभ, द्वितीय आर्यन, तृतीय मयंक, वालीबॉल में प्रथम पाकुड़, उप विजेता सुंदरपुर, कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम साहिबगंज, उपविजेता बोरियो हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, गणेश तिवारी, गौतम यादव, रामानंद साह, धर्मेंद्र कुमार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमारी गरिमा, मनोज यादव, कुष्माकर तिवारी, चांदनी देवी, विनोद चौधरी, संजय पटेल, गौतम पंडित, आनंद मोदी, अनंत सिन्हा, रिंकू शेख, चंद्रभान शर्मा, अनिमेष सिन्हा, पंकज चौधरी, मो. कमाल, संजीव पासवान, कृष्णा शर्मा, नमिता कुमारी, ललिता देवी, चांदनी देवी, अनुराग राहुल सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें