“डॉल्फिन संरक्षण सह वृहत गंगा स्वच्छता अभियान 2025” के तहत 8 से 15 नवंबर तक जिले में विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन

SHARE:

साहिबगंज: जिला गंगा समिति की बैठक के निर्देशानुसार “नमामि गंगे” योजना के अंतर्गत डॉल्फिन संरक्षण सह वृहत गंगा स्वच्छता अभियान 2025 का आयोजन 8 नवंबर से 15 नवंबर, 2025 तक जिले में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गंगा तटों की सफाई, जल संरक्षण और डॉल्फिन संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाना है। उधर अभियान के सफल संचालन हेतु प्रतिदिन विभिन्न घाटों एवं स्थानों पर विशेष सफाई कार्यक्रम और जन जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न पदाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो निर्धारित समयानुसार कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करेंगे।

अभियान का तिथिवार कार्यक्रम

08/11/2025 मुक्तेश्वर एवं बिजली घाट, साहिबगंज, पूर्वाहन 8 पूर्वाहन से लेकर 9:30 तक

09/11/2025 चानन एवं एसटीपी घाट में पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

10/11/2025 बांसकोला तालझारी घाट पर पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

11/11/2025 सरकंडा, राजमहल घाट पर पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

12/11/2025 कन्हैया स्थान में पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

13/11/2025 सूर्यदेव घाट एवं सिंधीदलान घाट राजमहल में पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

14/11/2025 श्रीधर, उधवा में पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 9:30 तक

15/11/2025 शकुंतला सहाय घाट में पूर्वाहन 8 बजे से लेकर पूर्वाहन 10:30 तक

Leave a Comment