एनआई एक्ट मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, जमशेदपुर में स्पेशल लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आगामी 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली स्पेशल लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष Arvind Kumar Pandey की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक प्रधान जिला जज के चैंबर में आयोजित हुई, जिसमें बैंकों के अधिकारी, पैनल अधिवक्ता तथा डालसा सचिव Kumar Saurabh Tripathi मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला जज ने Negotiable Instruments Act 1881 से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्पेशल लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्याय प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकाधिक मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में लाया जाए और पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराया जाए।

इस पहल से न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि आम लोगों को भी त्वरित न्याय मिल सकेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.