सोनारी साई मंदिर के पास बेकाबू कार ने मचाया तांडव, महिला चालक समेत तीन घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस रोड स्थित साई मंदिर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार अनियंत्रित होकर राहगीरों को घायल करते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चला रही महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सोनारी से सर्किट हाउस क्षेत्र की ओर जा रही थी। साई मंदिर के पास अचानक महिला चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार ने पहले आसपास से गुजर रहे दो राहगीरों को चपेट में लिया और फिर तेजी से मंदिर की दीवार में घुस गई।



घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से महिला चालक को बाहर निकाला। तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।



स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।



फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना का कारण वाहन की तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.