Manoharpur : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के सतपोटका गांव के ग्रामीणों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा भेंट की। प्रतिमा स्थापना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके संघर्ष, त्याग और समाज सुधार के विचार आज भी लोगों को नई दिशा प्रदान करते हैं।
ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होने से नई पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्षों से प्रेरणा मिलेगी तथा आदिवासी गौरव और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, क्रांति तिरिया, लोकनाथ पान, रंजीत गगराई, रोशन पान, निलेश सिंकु, कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजीत तिर्की, सोनाराम सामड, नवल किशोर लुगुन, मुकेश महतो, विनोद लुगुन, अजय सांडिल सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और उनके बताए मार्ग पर समाज के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।








