इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने चलाया पौधारोपण अभियान, लगाए 100 पौधे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से “एक माँ या बेटी के नाम” पौधारोपण अभियान के तहत शहर के दो स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के पहले चरण में घोड़ाबांधा स्थित श्री साईं नाथ देवस्थानम् परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में किचन गार्डन की भी शुरुआत की गई। यहां उगाई जाने वाली सब्जियों का उपयोग मंदिर में भगवान के भोग के लिए किया जाएगा।

दूसरे चरण में बागुनहातु स्थित सारना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश ठाकुर एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान दोनों स्थानों पर कुल 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में क्लब के 12 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष संचिता डे एवं सचिव मधुमिता रॉय ने किया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.