Singhbhum Chamber of Commerce : सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली समारोह 25 मई को, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर – सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्लेटिनम जुबिली समारोह का भव्य उद्घाटन रविवार, 25 मई को लोयोला स्कूल स्थित फेसी ऑडिटोरियम में होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मानद महासचिव मानव केडिया ने जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा तथा जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो भी शिरकत करेंगे। साथ ही, अन्य केंद्रीय मंत्रियों की भी उपस्थिति की संभावना है।

एससीसीआई के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर की स्थापना वर्ष 1948 में व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा उनकी आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। 1950 में इसका कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकरण हुआ। विगत 75 वर्षों में चैम्बर ने व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स की समस्याओं का निराकरण प्रभावी ढंग से किया है। वर्तमान में संस्था के करीब 2,500 सदस्य हैं जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से दो लाख से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अध्यक्ष मूनका ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को दिल्ली जाकर औपचारिक आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। यह पहली बार होगा जब कोई लोकसभा अध्यक्ष जमशेदपुर में पधारेंगे, जो शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है। प्लेटिनम जुबिली समारोह के तहत पूरे एक माह तक विभिन्न सांस्कृतिक, व्यावसायिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की भागीदारी रहेगी।

उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ एवं सचिव सुरेश शर्मा ‘लिपु’ ने बताया कि इस वर्ष को चैम्बर प्लेटिनम जुबिली वर्ष के रूप में मना रहा है, और इसके तहत जमशेदपुर के विभिन्न स्थलों पर कई भव्य आयोजन होंगे। वहीं उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों में चैम्बर के कई सदस्यगण दिन-रात जुटे हैं।

उल्लेखनीय नामों में आकाश मोदी, अजय कुमार भालोटिया, अमिश अग्रवाल, अमित सरायवाला, आनंद चौधरी, अशोक गोयल, विपिन अडेसरा, मनोज गोयल, संदीप मुरारका, अश्विनी अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, दीपक चेतानी, हर्ष अग्रवाल, कौशिक मोदी, मोहित मूनका, मुकेश मित्तल, पवन नरेडी, प्रदीप गुप्ता, सौरव संघी ‘सन्नी’, उमेश खीरवाल, विष्णु गोयल, शुभम सेन, बबलू अग्रवाल, सीए अनूप अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, रोहित गोयल, अभिषेक काबरा, विकास गढ़वाल, मोहित साह, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा एवं पवन देबुका जैसे कई सदस्य प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.