श्री श्याम दरबार के तोरण द्वार का विधायक सरयू राय ने किया शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के श्री श्याम दरबार के मुख्य द्वार पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित तोरण द्वार के निर्माण कार्य का मंगलवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शिलान्यास किया। उन्होंने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि तोरण द्वार निर्माण की पहल मारवाड़ी और गुजराती समाज ने संयुक्त रूप से की है, जो सामाजिक एकजुटता का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने इस पहल की सराहना की।

श्याम प्रेमियों ने कहा कि भव्य तोरण द्वार से श्री श्याम दरबार की सुंदरता बढ़ेगी और मंदिर श्रद्धालुओं के लिए और आकर्षक बनेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रभु के जयकारे लगाए।

मौके पर बाबूलाल सोनथालिया, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सुरेश आगीवाल, अशोक गोयल, आकाश शाह, कुंज बिहारी नागेलिया, श्याम सुंदर नागेलिया, महावीर नागेलिया, अरुण बांकरवाल, मनोज चेटानी, राकेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.