शैलेश पांडेय बने झारखंड गीग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, कामगारों के अधिकारों के लिए नई पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

झारखंड, 14 सितम्बर 2025: ऑल इंडिया गीग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (AIGPWU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा द्वारा शनिवार शाम जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को झारखंड गीग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह यूनियन देश की पहली ऐसी यूनियन है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्यरत कामगारों के लिए बनाई गई है और यह एकमात्र केंद्र सरकार द्वारा रजिस्टर्ड यूनियन है। इसमें ओला, उबर, जोमाटो, स्वीगी, ब्लिंग ईट सहित तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कामगार शामिल हैं।

शैलेश पांडेय ने बताया कि देश में लगभग 23.5 मिलियन लोग गीग और प्लेटफॉर्म वर्क में संलग्न हैं, जबकि झारखंड में इस श्रेणी में 7 लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि इस यूनियन का प्रमुख उद्देश्य सभी कामगारों को एक मंच पर लाना और उनके अधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन करना होगा। जल्द ही जिला और प्रखंड स्तर पर कमिटी का विस्तार किया जाएगा और कामगारों के हितों के लिए सक्रिय अभियान चलाया जाएगा।

शैलेश पांडेय को उनके नए पद की बधाई देने के लिए कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उनके आवास पहुंचे। इनमें अवधेश सिंह, आशुतोष सिंह, अंजनी पांडेय, आशीष कुमार, अंजन राय, दीलीप सिन्हा और अमृत महतो प्रमुख रूप से शामिल थे।

The specified slider id does not exist.