नगर निकाय चुनाव से पहले सरायकेला के वार्ड नंबर 10 में आरक्षण को लेकर बढ़ी हलचल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:नगर निकाय चुनाव से पहले सरायकेला के वार्ड संख्या 10 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार को वार्ड नंबर 10 के प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात कर आगामी नगर निकाय चुनाव में वार्ड को आरक्षित किए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधियों का कहना था कि आरक्षण के मौजूदा प्रस्ताव से स्थानीय जनभावनाओं की अनदेखी हो रही है।
मुलाकात के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग को पत्राचार कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इसी कड़ी में वार्ड संख्या 10 से एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार, 19 जनवरी 2026 को राज्य चुनाव आयोग के सचिव श्री राधे श्याम जी से मुलाकात करेगा, जहां वार्ड को आरक्षित न किए जाने की मांग को औपचारिक रूप से रखा जाएगा।
इस दौरान वार्ड संख्या 10 के चंदन साहू, ज्ञान रंजन आचार्य, दुखु राम साहू, कालिया साहू, सुभाष साहू, आकाश साहू, विजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे। वार्डवासियों को अब राज्य चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार है, जिस पर आगामी चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.