सड़क सुरक्षा पर सरायकेला में मंथन — डीसी नितिश कुमार सिंह ने दिए कड़े निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा अधोसंरचना सुधार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि सितंबर 2025 में जिले में कुल 13 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इस पर उपायुक्त ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों — पुलिस, परिवहन, पथ निर्माण, नगर परिषद और विद्युत विभाग — को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन “शून्य सहिष्णुता नीति” अपनाएगा। इस दौरान डीसी ने स्ट्रीट लाइटों की त्वरित मरम्मती, सड़कों के गड्ढों की भराई, रिफ्लेक्टर और साइनेज बोर्ड लगाने, तथा ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर सुधार कार्य कराने का आदेश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण), विद्युत विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रहे।

“जनसहयोग और प्रशासनिक तत्परता से ही सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सकता है,” — नितिश कुमार सिंह, उपायुक्त सरायकेला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.