सरायकेला पुलिस को नक्सली अभियान में बड़ी सफलता, 29 केन बम और 500 डेटोनेटर बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Naxal Operation Jharkhand : नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर खरसावां थाना क्षेत्र में 28 जून 2025 को चलाए गए एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम रायजामा स्थित गोबरटोला पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है।

सूचना मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में खरसावां थाना सेट-01 एवं केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 60वीं बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।



बरामद सामग्री में शामिल हैं:

वाइट पाउडर एक्सप्लोसिव – 5 किलोग्राम

केन IED (3 किग्रा) – 5 पीस

केन IED (1 किग्रा) – 14 पीस

केन IED (500 ग्राम) – 9 पीस

केन IED (100 ग्राम) – 1 पीस

कुल: 29 केन बम

कॉर्डेक्स वायर – 9 बंडल (प्रत्येक लगभग 100 मीटर)

इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 500 पीस

नेप्थालीन गोली – 1 किग्रा

इलेक्ट्रिक वायर (1mm व 0.5mm) – प्रत्येक में 2 बंडल (100-100 मीटर)

सिरिंज – 66 पीस


गुफा में छिपाकर रखे गए विस्फोटक को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की सहायता से सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। सुरक्षाबलों ने नक्सली मंसूबों को विफल करते हुए एक संभावित बड़े हमले को टाल दिया।

प्रशासन सख्त, FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी

इस संबंध में खरसावां थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस की इस तत्परता और सफलता से इलाके में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।

सर्च ऑपरेशन दल में शामिल अधिकारीगण:

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार

खरसावां थाना सेट-01

केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 60वीं बटालियन के अधिकारी एवं जवान

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें