सरायकेला-खरसावाँ में साप्ताहिक जनता दरबार : उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में इस सप्ताह आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दरबार में आए आवेदनों में पारिवारिक विवाद, भू-अधिकार से जुड़ी शिकायतें, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, तालाबों के जीर्णोद्धार व सिंचाई सुविधा, कृषि भूमि में डीप बोरिंग, तथा राशन कार्ड में नाम सुधार जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराई जाए ताकि जनता को प्रशासन पर भरोसा कायम रहे।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने कुछ मामलों पर तुरंत ऑन-स्पॉट दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे कई आवेदकों को तत्काल राहत मिली।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें