पेयजल संकट से निपटने की पहल, सरायकेला में खराब चापाकलों की मरम्मत तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच सरायकेला नगर पंचायत ने शहर में पेयजल संकट से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने लगी है।

इस अभियान की निगरानी स्वयं नगर उपाध्यक्ष अविनाश कवि कर रहे हैं। उनकी देखरेख में मिस्त्रियों की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर बंद पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने में जुटी है।

नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी खराब चापाकल जल्द से जल्द चालू हो जाएं, ताकि लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।

नगर पंचायत की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में संतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते उठाया गया यह कदम गर्मी के दिनों में बड़ी राहत साबित होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.