Jamshedpur:संसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रेमियों से खचाखच भरे इस आयोजन में पुरुष वर्ग की 18 और महिला वर्ग की 5 टीमों सहित कुल 23 टीमों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय विद्युत महतो जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर श्री गंगावली राय ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खेल उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
पुरुष वर्ग के परिणाम
विजेता: रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर
उपविजेता: पूर्वी सिंहभूम
तृतीय स्थान: टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: पुरुषोत्तम रंजन
महिला वर्ग के परिणाम
विजेता: पूर्वी सिंहभूम
उपविजेता: रामदास भट्टा सेंटर
तृतीय स्थान: केरला पब्लिक स्कूल
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: सुप्रिया दुबे
प्रतियोगिता का संचालन रेफरी एवं तकनीकी टीम — श्री सुनील कुमार राय, अमरीक सिंह, हरे राम, दीपक कुमार, जितेन्द्र मिश्रा, अरशद अली, धनरंजन शर्मा, अनंता संतरा, रवि सिंह, विवेक भारद्वाज एवं कुंदन — द्वारा अनुशासित एवं सफल ढंग से किया गया।
समापन अवसर पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को माननीय सांसद द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजीव कुमार, संजीव कुमार, भास्कर राव एवं शकील अहमद की विशेष उपस्थिति रही।
पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार मिश्रा ने आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हुए इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि खेल संस्कृति को भी मजबूती प्रदान की।









