Jamshedpur:मोहन आहूजा इनडोर स्टेडियम में तीन दिनों तक रोमांच, उमंग और कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरे बैडमिंटन मुकाबलों के बाद रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 के बैडमिंटन इवेंट का सफल समापन हुआ। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल के साथ न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि साबित किया कि झारखंड की नई पीढ़ी खेल जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विद्युत महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ही झारखंड और देश का भविष्य है। उन्होंने कहा— “आज जो खिलाड़ी विजेता बने हैं, वे आने वाले समय में झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। जो सफल नहीं हुए, वे निराश न हों—खेल में हार-जीत होती रहती है। परिश्रम और लगन से ही महान खिलाड़ी बनते हैं।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और खेलो इंडिया के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान तय होता है।
यह रहे प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
गर्ल्स अंडर-15
विजेता: अनुश्का कच्छप
उपविजेता: यशस्वी श्रीवास्तव
तीसरा स्थान: साई सान्वी परिदा एवं शीफा (संयुक्त)
गर्ल्स अंडर-19
विजेता: सारा शर्मा
उपविजेता: अनुश्का कच्छप
तीसरा स्थान: शिफा एवं यशवी श्रीवास्तव
महिला एकल
विजेता: सारा शर्मा
उपविजेता: अनुश्का कच्छप
तीसरा स्थान: पायल कुमारी एवं वैभवी श्रीवास्तव
बॉयज़ अंडर-15
विजेता: प्रियांशु कैबार्ता
उपविजेता: शुभोदीप मित्रा
तीसरा स्थान: संकल्प कुमार एवं हमजा अहमद
बॉयज़ अंडर-19
विजेता: क्रिश दुबे
उपविजेता: प्रांशु शॉ
तीसरा स्थान: सैयद वली हसन एवं नवीन महतो
मेंस सिंगल्स
विजेता: क्रिश दुबे
उपविजेता: कीर्तन अग्रवाल
तीसरा स्थान: कुणाल पटेल एवं संटू शर्मा
प्रतिभागियों को मिला सम्मान
समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गए। दर्शकों ने हर खिलाड़ी के अद्भुत प्रदर्शन पर तालियों से उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में टाटा स्टील के भारत के कप्तान मनीष सिंह, क्रीड़ा भारती के प्रदेश सचिव राजीव कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल मोदी, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रशांत पोद्दार, काजू शांडिल, चिंटू सिंह, मारुति नंदन पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे।









