सदर एसडीपीओ ने नगर थाना में दर्ज मामलों की गहराई से की समीक्षा, अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने शनिवार को नगर थाना का औचक निरीक्षण करते हुए वहां दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लगभग आधा दर्जन कांडों से संबंधित केस डायरी का अवलोकन किया और अनुसंधान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। जहां सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से केस की स्थिति की जानकारी लेते हुए गवाहों से भी व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। वही उन्होंने अनुसंधान में पारदर्शिता, गति और निष्पक्षता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही साथ यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कांडों का समयबद्ध निष्पादन आवश्यक है। उधर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही साथ हाल के दिनों में सकरोगढ़ स्थित बड़ी गणेश मंदिर के पास से भाड़े के मकान में रहने वाले मानव तस्करी के मामले में जेल भेजे गए दो आरोपियों की और भी विस्तृत जानकारी के लिए उन्होंने मकान मालिक समेत आसपास के अन्य लोगों से मिलकर पूछताछ की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें