भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मिली धमकी, कृतिवास मंडल ने की सुरक्षा की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव एवं आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करने पर मिल रही धमकियों को लेकर केंद्र और राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व गृह मंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को ट्वीट कर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।



कृतिवास मंडल ने कहा कि, “मैं लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं और कई बड़े मामलों का खुलासा कर चुका हूं। ऐसी स्थिति में मुझे धमकियां मिलना और प्रशासन का मौन रहना झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यह न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों पर बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सीधा हमला है।



उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में सरकार का सहयोग करते हैं। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि वह उन्हें पूर्ण सुरक्षा दे।



उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि इस गंभीर मामले में भी प्रशासन की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है और यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। मंडल ने सरकार से त्वरित कार्रवाई कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें