तरतरा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर जागरूकता अभियान आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पर्ची एवं शपथ पैंपलेट्स का वितरण कर उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन विभाग के कुबेर महतो एवं युवा समाजसेवी गोवर्धन ठाकुर ने आमजनों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चार पहिया और उससे अधिक वाहनों में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।

कुबेर महतो ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। वहीं गोवर्धन ठाकुर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
इस अभियान में तरतरा गांव के प्रमोद केरकेट्टा, रमेश महतो, राजधानी महतो, हिमांशु महतो, करुणाकर महतो, छोटेलाल महतो, सुरज महतो, अशोक महतो और रामकुमार महतो समेत कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.