Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित आठवां अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह सह त्रैवार्षिक बैठक वाराणसी के होटल सर्वेश्वरी में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
आयोजन में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में नेपाल राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य श्रीमती आभा सेतु सिंह और पर्यवेक्षक के रूप में चंबल से पधारी सुश्री सीमा परिहार उपस्थित थीं। सम्मानित अतिथियों में श्री प्रहलाद सिंह खिंची (राष्ट्रीय प्रभारी, श्री राजपूत करणी सेना), राष्ट्रीय प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह कल्याणवत, श्री सूर्य कुमार और विनय सिंह (रांची) शामिल थे।
केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन
निर्वाचन प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत 18 राज्यों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से अमेरिका में रह रहीं और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती रंभा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बिहार के कैमूर की बेटी और उत्तर प्रदेश के चंदौली की बहू रंभा सिंह महाराणा एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष भी हैं और दो कार्यकाल तक अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं।
संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ. मानस सिंह ने इस कार्यकाल में अंतर्राष्ट्रीय महासचिव के पद को यथावत रखने का प्रस्ताव स्वीकृत कराया। सतना (मध्यप्रदेश) की प्रो. रश्मि सिंह बैस को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी चुना गया।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रूपाबा जड़ेजा को दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नेपाल की आभा सिंह को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पटना की प्रो. प्रीति काश्यप, मुंबई की श्रीमती सुनीता सिंह, पश्चिम बंगाल की श्रीमती प्रतिभा सिंह, दिल्ली की डॉ. संजू सिंह और मध्यप्रदेश की श्रीमती वंदना सिंह को चुना गया।
राष्ट्रीय संगठन सचिव के रूप में बनारस की वंदना रघुवंशी, पटना की डॉ. बी. प्रियम, कटिहार की पूनम प्रभात, हरियाणा की बबीता तंवर और मध्यप्रदेश की डॉ. आराधना चौहान को मनोनीत किया गया। झारखंड की सरोज सिंह को कोषाध्यक्ष और एडवोकेट दीपा सिंह को कानूनी सलाहकार बनाया गया। वहीं राजस्थान की कमलेश सिंह सिसोदिया, डॉ. हिना सिंह, सीमा परिहार और बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह राष्ट्रीय संरक्षक चुनी गईं।
वीरांगना सम्मान समारोह
आयोजन के दूसरे सत्र में अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह 2025 आयोजित हुआ जिसमें 200 से अधिक विशिष्ट महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। सतना (मध्यप्रदेश) की मिस यूनिवर्स टीन एज मीनाक्षी सिंह को रानी पद्मावती सौंदर्य सम्मान 2025, कोलकाता की पार्श्वगायिका एवं अभिनेत्री प्रतिभा सिंह को सरस्वती स्वर सम्मान और 11 बेटियों को शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में वीरांगना प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
देश-विदेश से आई प्रतिष्ठित महिलाओं को रानी दुर्गावती शौर्य सम्मान, रानी पद्मिनी शौर्य सम्मान, रानी लक्ष्मीबाई शौर्य सम्मान, नारी रत्न सम्मान और नारी शक्ति सम्मान 2025 प्रदान किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ. एम.एस. सिंह (मानस) ने की। स्वागत भाषण नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंभा सिंह ने दिया, संचालन नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रश्मि सिंह बैस ने प्रस्तुत किया।