बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सभा सम्पन्न, ‘बंगीय उत्सव-2026’ 10 एवं 11 जनवरी को आयोजित होगा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सामान्य सभा एवं ‘बंग बंधु’ चर्चा सभा का आयोजन बिष्टुपुर स्थित मिलनी हॉल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सभा के पहले चरण की अध्यक्षता समिति की कार्यकारी अध्यक्षा अपर्णा गुहा ने की, जबकि संचालन एवं व्यवस्था का दायित्व महासचिव उत्तम गुहा ने निभाया।

मंच पर कार्यकारी अध्यक्षा पूरबी घोष, राजु दत्ता, प्रकाश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती, लेखा परीक्षक अमित बोस एवं उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राय सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती ने वर्ष 2025 के बंगीय उत्सव के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे लेखा परीक्षक अमित बोस ने प्रमाणित किया।

सभा में यह निर्णय लिया गया कि आगामी “बंगीय उत्सव-2026” 10 एवं 11 जनवरी, 2026 को पुनः जमशेदपुर के गोपाल मैदान (रिगल ग्राउंड), बिष्टुपुर में आयोजित किया जाएगा।

सभा के दूसरे चरण में ‘बंग बंधु’ की सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। यह तय किया गया कि 21 सितंबर 2025 (रविवार, महालया) को वृद्धाश्रम की माताओं के लिए नव वस्त्र, दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्य सामग्री एवं मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यह पहल सबुज कल्याण संघ, टेल्को में आयोजित होगी।

इसके अलावा, दीपावली से पूर्व शालबनी आश्रम के बच्चों एवं वरिष्ठ जनों को भी नए वस्त्र एवं आवश्यक सामग्रियाँ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अशोक दत्ता, प्रणव सरकार, उत्तान मुखर्जी, टुबलु राय चौधरी, देबजीत सरकार, प्रणव बड़ाट, रामकृष्ण, देबाशीष चक्रवर्ती, सौरभ, नवनीता पात्र, शिला बनिक, रूपा सरकार, ओम प्रकाश बनर्जी, रत्न पात्रा, अंजना दत्ता, सुदीप्ता बरुआ, सौरभ चटर्जी, शुभ्रता बरुआ, रंजना डे, जयति चटर्जी, सरबानी नंदी, कंकना सिंहराय, कोयल एवं अन्य सदस्यगण।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें