रक्षाबंधन पर बहनों के घर पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, बंधवाई राखी; सुरक्षा और सम्मान का दिया भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Patamda : भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाई और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बहनों ने विधायक की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक मंगल कालिंदी पटमदा प्रखंड के बिड़रा गांव में दीदी तिलोत्तमा कालिंदी और ममता महतो के आवास पहुंचे। इसके बाद बोड़ाम प्रखंड के पांईचाडीह में बहन किरण देवी तथा जमशेदपुर में कविता महतो, कल्पना महतो, गायत्री महतो, कविता दास, मंजूरी माईती, माधुरी दीदी, शांति देवी, बबिता करुवा, ज्योति शर्मा, नीलम साहू, पुष्पा देवी, मीना देवी, सरबानी भट्टाचार्जी, ममता गोप और स्वपना बेरा समेत अन्य बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाई।

राखी बंधवाने के बाद विधायक ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए और उनकी रक्षा व हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वचन दिया। इस दौरान घर-घर जाकर रक्षाबंधन मनाने को लेकर बहनों में भी उत्साह देखने को मिला।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। यह पवित्र धागा प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है तथा जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प दिलाता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की पहचान है।

इस अवसर पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार और जामिनी प्रमाणिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें