वार्ड 9 में राखाल सोरेन का जनसंपर्क अभियान तेज, “ब्लैक बोर्ड छाप” को मिल रहा व्यापक समर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 9 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 9 से प्रत्याशी राखाल सोरेन का जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। सुबह से लेकर देर शाम तक वे अपने समर्थकों के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों, गलियों, बस्तियों और चौक-चौराहों पर पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और सुझावों को गंभीरता से दर्ज किया जा रहा है। क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और सामाजिक कार्यकर्ता स्वयं आगे आकर प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कई स्थानों पर स्थानीय नागरिक अपने स्तर से बैठकें आयोजित कर “ब्लैक बोर्ड छाप” के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि यह समर्थन केवल चुनावी औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास और बदलाव की उम्मीद का प्रतीक है। वार्ड के मतदाता एक सक्रिय, जवाबदेह और पारदर्शी प्रतिनिधित्व की अपेक्षा जता रहे हैं।

राखाल सोरेन ने जनसमर्थन के लिए वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्वाचित होने पर वार्ड के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पारदर्शी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 9 के भविष्य का चुनाव है। जनता का बढ़ता समर्थन यह संकेत देता है कि क्षेत्र सकारात्मक बदलाव और मजबूत नेतृत्व के लिए तैयार है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें