राखा माइन्स टुसू मेले में उमड़ा जनसैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिमाओं को किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखंड अंतर्गत राखा माइन्स फुटबॉल मैदान में कुलडीहा ग्रामवासियों द्वारा आयोजित विशाल टुसू मेला गुरुवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मेले में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेश-भूषा, लोकगीतों और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि टुसू मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं।
इस अवसर पर टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता में घोड़ाबाँधा की प्रतिमा को प्रथम, पत्मदा को द्वितीय तथा बदाजुड़ी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागी प्रतिमाओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चक्रधर महतो, पलटू महाकुड़, पीयूष मंडल, विकास दास, पृथ्वीराज पात्र, जितेंद्र पात्र, चितरंजन पात्र, ग्राम प्रधान संजू लाहा, धनुराम सिंह, राम कृष्ण भगत, जितेन पात्रो सहित मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें