स्व. रामदास सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, राजस्टेट बॉयज़ बनी चैंपियन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : पूर्व विधायक सह शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की स्मृति में आयोजित रामदास सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल समापन उत्साहपूर्ण एवं खेल भावना से ओत-प्रोत माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्टेट बॉयज़ की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि आरडीएक्स 11 दाहिगोड़ा की टीम उपविजेता रही। रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुणाल को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए सुजल को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने किया था। इस अवसर पर जगदीश भगत, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, अंकुर कावरी एवं सौरव बोस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य सौरव बोस, गणेश हेम्ब्रम, प्रवीण कुमार, जगन्नाथ बास्के, विश्वरूप पात्रा, रोहित नमाता, निर्मल हेम्ब्रम, तन्मय डे, राजा हेम्ब्रम, सूरज चौधरी, सुमित मंडल एवं रोहित कर्मकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें