कोयला बाजार पुनी टोला से राजमहल पुलिस ने 32 पीस एंड्रॉयड मोबाइल फोन किया जब्त, दुकान मालिक फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राजमहल थाना क्षेत्र के कोयला बाजार पुनी टोला निवासी गुलजार शेख पिता तैयब शेख के द्वारा चोरी का मोबाइल फोन की खरीद बिक्री एवं दुकान में चोरी के मोबाइल के पार्ट्स बदलकर मोबाइल मरम्मती का काम किया जा रहा है। जहां ऐसी सूचना मिलने पर राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उधर छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलजार शेख नामक व्यक्ति के दुकान में छापेमारी किया। जहां अभियुक्त गुलजार शेख पुलिस की गाड़ी को देखकर घटनास्थल से फरार हो गया। जहां राजमहल थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियुक्त के दुकान में छापेमारी करते हुए एक काले रंग के बैग में रखे हुए अलग अलग कंपनियों के 32 पीस एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए। जहां पुलिस ने रेडमी कंपनी का 5 मोबाइल फोन, रियलमी कंपनी का 3 मोबाइल फोन, वनप्लस कंपनी का 3 मोबाइल फोन, ओप्पो कंपनी का 3 मोबाइल फोन, वीवो कंपनी का 2 मोबाइल फोन, मोटोरोला कंपनी का 2 मोबाइल फोन, स्पार्क टेक्नो कंपनी का 3 मोबाइल फोन, आईटेल कंपनी का 2 मोबाइल फोन, सैमसंग कंपनी का 2 मोबाइल फोन, लावा कंपनी का 1 मोबाइल फोन, नार्जो कंपनी का 1 मोबाइल फोन, पोक्को कंपनी का 2 मोबाइल फोन, एमआई कंपनी का 1 मोबाइल फोन एवं अन्य दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन राजमहल पुलिस ने जप्त किया। इस छापेमारी दल में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई ओम प्रकाश चौहान, शंभू शंकर सिंह, महादेव उरांव, एएसआई नंदकुमार यादव, मो. जमील, आरक्षी 349 सुनील कुमार गुप्ता एवं आरक्षी 65 एग्नेसिस मरांडी शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.