झारखंड विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची 5 अगस्त 2025– झारखंड के युगपुरुष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को झारखंड विधानसभा परिसर, रांची में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

इस भावुक अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद एवं विधायक, साथ ही विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड की आत्मा में बसे इस महान जननेता को उनके संघर्ष, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों के लिए आज हर आंख नम होकर याद कर रही थी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.