भाजपा की जीत ऐतिहासिक, जनता ने विकास और नेतृत्व पर लगाई मुहर: राजेश शुक्ल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड सफलता को झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए तीनों राज्यों के मतदाताओं का अभिनंदन किया।

राजेश शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश की जनता का भरोसा और भी मजबूत हुआ है, जो इन चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत आज सौभाग्यशाली है कि उसे वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य नेतृत्व प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव नतीजों ने केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर लगा दी है। असम और पुडुचेरी में राज्य सरकारों के कार्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी केंद्र सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखा है।

शुक्ल ने आगे कहा कि भाजपा जब-जब आगे बढ़ती है, देश आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में और मजबूत होता है। उन्होंने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताते हुए भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.