भाजपा की सफलता पर सन्नी सिंह ने बांटी खुशियां, बोले—जनता ने बदलाव के पक्ष में दिया जनादेश

SHARE:

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर शहर में जश्न का माहौल देखा गया। भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह ने न्यू रानी कुदर एवं रामदास भट्टा क्षेत्र में झालमुड़ी और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान सन्नी सिंह ने कहा कि इन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।



उन्होंने कहा कि जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है और आने वाले समय में वहां विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि क्षेत्र में उद्योग-धंधों का विस्तार होगा और कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

इस मौके पर बिट्टू सिंह, राहुल गुप्ता, किट्टू सिंह, हिमांशु, प्रवीण ठाकुर, विनय ठाकुर और राहुल रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें