चक्रधरपुर बार संघ में राजेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत, 12 मार्च के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

SHARE:

Chaibasa:राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं आगामी राज्य बार काउंसिल चुनाव के उम्मीदवार राजेश कुमार शुक्ला ने शनिवार को अपने चुनावी दौरे के क्रम में चाईबासा और चक्रधरपुर बार एसोसिएशन का दौरा किया।

इस दौरान चक्रधरपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में चक्रधरपुर अनुमंडल बार संघ के अध्यक्ष मदन लाल कुमार और महासचिव अनंत कुमार महतो के नेतृत्व में पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि राज्य बार काउंसिल का चुनाव आगामी 12 मार्च 2026 को होना तय है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा अधिवक्ताओं के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी इसी दिशा में कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय परिसरों में बेहतर बैठने की व्यवस्था, मेडिकल सुविधाएं, पारदर्शिता और अधिवक्ता हित से जुड़ी अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अक्षय कुमार झा (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य), अधिवक्ता मिथिलेश सिंह सहित करीब 40 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment