Operation Sindoor : मुख्यमंत्री धामी का बयान — “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दिखाया साहस, पाकिस्तान को मिला मुंहतोड़ जवाब”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Utrakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि यह मिशन देश की सैन्य ताकत, रणनीतिक सोच और वीरता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को निर्णायक बताते हुए सेना के पराक्रम की प्रशंसा की।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने वीरता, साहस और सही रणनीति के साथ पाकिस्तान द्वारा पोषित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। जिस तरह से पाकिस्तान के DGMO को युद्धविराम का अनुरोध करना पड़ा, वह हमारी सैन्य शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।”



उन्होंने आगे कहा, “जो भारत को चुनौती देगा, उसे भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देगी। उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश की जनता हमारी सेनाओं के साथ खड़ी है और उनका हृदय से धन्यवाद करती है।”



मुख्यमंत्री का यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर देश में बढ़ती जागरूकता और एकजुटता को दर्शाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें