प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो डिमना लेक के सुरम्य वातावरण में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह रविवार को हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस सौहार्दपूर्ण आयोजन में जिले के 200 से अधिक पत्रकारों ने शिरकत की और आपसी मेल-मिलाप के साथ सुस्वादु भोजन का आनंद उठाया।
समारोह की खास बात यह रही कि प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने क्लब से जुड़े पत्रकारों के बीच प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव एवं डीएसपी (पटमदा) बचनदेव कुजूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं महासचिव विनय पूर्ति ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रेस क्लब की एकजुटता और सक्रियता की सराहना की।
वनभोज के दौरान पत्रकारों के बीच अनौपचारिक संवाद के साथ-साथ आगामी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। सभी ने खेल एवं पत्रकारिता के माध्यम से आपसी भाईचारे को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह एवं विनय पूर्ति ने संयुक्त रूप से किया, जबकि कोषाध्यक्ष अजय कुमार महतो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें